शेयर मंथन में खोजें

इंडसइंड बैंक और बजाज ऑटो खरीदें, अरबिंदो फार्मा बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (24 अगस्त) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank Ltd) और बजाज ऑटो (Bajaj Auto Ltd) का स्टॉक खरीदने, जबकि अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma Ltd) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज इंडसइंड बैंक का स्टॉक 1380-1390 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 1425 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1371 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 1401 रुपये था।

ब्रोकिंग कंपनी ने बजाज ऑटो का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 4591-4626 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 4741 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 4562 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 4661 रुपये था।

आज अरबिंदो फार्मा के स्टॉक को 845-851 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया गया है। इसके लिए 826 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 861 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। इन शेयरों का पिछला बंद भाव 839 रुपये था।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 24 अगस्त 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!