शेयर मंथन में खोजें

आज जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

ब्रोकिंग फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज बुधवार (30 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel), पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) और एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) में कारोबार करने की सलाह दी है।

इस रिपोर्ट में जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर 944-952 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 975 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 939 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

इस रिपोर्ट में पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के शेयर 316-318 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 326 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 314 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

साथ ही एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर को 1886-1900 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 1843 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1921 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना उचित रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह केवल एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख