शेयर मंथन में खोजें

आज टीवीएस मोटर कंपनी, मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और यूपीएल में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

ब्रोकिंग फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज ने आज गुरुवार (31 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company), मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services) और यूपीएल (UPL) में कारोबार करने की सलाह दी है।

इस रिपोर्ट में टीवीएस मोटर कंपनी के शेयर 2422-2440 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 2501 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2407 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

इस रिपोर्ट में मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर 1262-1272 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 1233 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1286 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें।

साथ ही यूपीएल के शेयर को 538-542 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी गयी है। इस सौदे में 556 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 535 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना उचित रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह केवल एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख