शेयर मंथन में खोजें

टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी खरीदें, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज बेचें : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (13 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Tata Consumer Products) और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (ICICI Prudential Life Insurance Company) के शेयर खरीदने, जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने टाट कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स का स्टॉक खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 953-960 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 984 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 947 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

आज आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का स्टॉक 692-697 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 714 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 687 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ब्रोकिंग कंपनी ने अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज के स्टॉक को 7072-7125 रुपये के दायरे में बेचने का सुझाव दिया है। इसके लिए 6911 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 7205 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 13 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख