शेयर मंथन में खोजें

आज डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज, टाटा मोटर्स और कोल इंडिया में करें कारोबार : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (14 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज (Dr Reddy's Laboratories), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और कोल इंडिया (Coal India) में कारोबार करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज का स्टॉक बेचने का परामर्श दिया है। इसे 1254-1264 रुपये के दायरे में बेच सकते हैं। इसके लिए 1226 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 1278 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

आज टाटा मोटर्स का स्टॉक 774-780 रुपये के दायरे में खरीदने की सलाह दी है। इसके लिए 800 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 770 रुपये के स्तर पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ब्रोकिंग कंपनी ने कोल इंडिया के स्टॉक को 401-404 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 414 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 398 रुपये पर सख्त स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगाा। 

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 14 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!