शेयर मंथन में खोजें

आज एयू बैंक, एलटीटीएस और एशियन पेंट्स में सौदों की सलाह : रिलायंस सिक्योरिटीज

रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (18 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank), एलटीटीएस (LTTS) और एशियन पेंट्स (Asian Paints) में सौदे करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग कंपनी ने आज एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर खरीदने का परामर्श दिया है। इसे 565-570 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। इसके लिए 584 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 562 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। 
वहीं आज एलटीटीएस का शेयर 5209-5248 रुपये के दायरे में बेचने की सलाह दी गयी है। रिलायंस सिक्योरिटीज के अनुसार इस सौदे में 5090 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 5307 रुपये के स्तर पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा। 
साथ ही, ब्रोकिंग कंपनी ने एशियन पेंट्स के स्टॉक को 2446-2465 रुपये के दायरे में खरीदने का सुझाव दिया है। इसके लिए 2526 रुपये का लक्ष्य रखते हुए 2431 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाना सही रहेगा।

ध्यान रखें कि यह सलाह एकदिनी कारोबार के लिए है।

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 18 नवंबर 2024)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम औगर शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख