शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) की मुंबई में नयी पुनर्विकास योजना शुरू

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने मुंबई में एक नयी पुनर्विकास परियोजना का शुभारंभ किया है।
इस परियोजना के तहत गोदरेज प्रॉपर्टीज की सब्सीडियरी गोदरेज रिडेवलेपर्स मुंबई (Godrej Redevelopers Mumbai) मुंबई के चेंबूर इलाके में निजी सोसाइटी सहाकर नगर विभाग-2 फेडरेशन का पुनर्विकास करेगी।
इस परियोजना में 200 सदस्यों की छह को-ऑपरेटिव सोसाइटी का पुनर्विकास कार्य किया जायेगा।
यह परियोजना 3.9 एकड़ क्षेत्र में फैली है। इस परियोजना के 750,000 वर्ग फुट क्षेत्र में 2, 2.5 और 3 बीएचके के आधुनिक आवासीय अपार्ट्मेंट्स का विकास किया जायेगा।  
गौरतलब है कि चेंबूर में गोदरेज प्रॉपर्टीज की यह दूसरी पुनर्विकास परियोजना है, इससे पहले मार्च 2012 में कंपनी ने 18 आवासीय इमारतों के पुनर्विकास संबंधी योजना पर काम किया था। 
गुरुवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। यह 0.19% की कमजोरी के साथ 531 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2013)

 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख