शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) की लग्जरी आवासीय परियोजना लांच

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने एक नयी लग्जरी आवासीय परियोजना का शुभारंभ किया है।
कंपनी ने कोलकाता के अलीपुर में गोदरेज प्लैटिनम (Godrej Platinum) नाम से  एक नयी अल्ट्रा-लग्जरी रिहायशी परियोजना की शुरुआत की।
यह परियोजना लगभग 1.4 वर्ग फुट क्षेत्र में फैली है। इस परियोजना के तहत 35 लग्जरी घरों का निर्माण किया जायेगा। 
इस परियोजना के तहत 3762 वर्गफुट से 5075 वर्गफुट साइज के अपार्टमेंट्स का निर्माण होगा।
इन सेंट्रली एसी अपार्ट्मेंट्स में विशेष वार्डरोब क्षेत्रों के साथ लग्जरी और बड़े बेडरूम होंगे। इस परियोजना के तहत जिम, स्विमिंग पुल समेत तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएँ मुहैया करायी जायेगी। छोटे बच्चों के लिए इन्डोर खेलों का भी प्रबंध होगा। 
इस परियोजना को विश्व की लोकप्रिय आर्किटैक्चर फर्म पर्किंग्स ईस्टमैन (Perkins Eastman) द्वारा डिजाइन किया गया है। 
शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह 0.40% की बढ़त के साथ 558.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2013)
 
 

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख