शेयर मंथन में खोजें

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) की नई दिल्ली में आवासीय योजना शुरू

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) दिल्ली में अपनी पहली परियोजना का शुभारंभ करने जा रहा है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने अपनी सब्सीडियरी कंपनी के साथ मिल कर साउथऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Southend Infrastructure) के साथ नयी लग्जरी आवासीय परियोजना के लिए एक समझौता किया है। 

इस समझौते के तहत नई दिल्ली के ओखला फेज-1 में 5 एकड़ प्रॉपर्टी का विकास किया जायेगा। यह योजना एक लग्जरी आवासीय परियोजना होगी।
कंपनी की यह नई दिल्ली में पहली और एनसीआर में तीसरी विकास परियोजना होगी। कंपनी गुड़गाँव में दो रिहायशी परियोजनाओं पर भी काम कर रही है।
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.77% के नुकसान के साथ 550.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 जून 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख