शेयर मंथन में खोजें

यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) : 4425 लोगों को मिलेगा सपनों का घर

यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी (Yamuna Expressway Authority) ने चार मंजिला आवासीय योजना का ड्रॉ निकाल दिया है।
ड्रॉ में सफल हुए 4425 लोगों को 3 साल में फ्लैटों पर कब्जा मिलेगा। इन फ्लैटों का निर्माण सेक्टर -22 डी में किया जायेगा। अथॉरिटी सफल आवंटियों के नाम और फ्लैट के नंबर की लिस्ट अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देगी। इस योजना में 12 हजार 936 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें किसानों के लिए 788 फ्लैट सुरक्षित किये गये थे, लेकिन किसानों ने रुचि नहीं दिखायी। मात्र 6 किसानों ने ही आवेदन किया। इन किसानों को सफल आवेदक घोषित कर दिया गया। विकलांग कोटे में भी 4 लोगों ने आवेदन किया था, उन्हें भी सफल आवेदक घोषित कर दिया गया। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख