शेयर मंथन में खोजें

लगातार नौवें महीने भारत का निर्यात घटा, व्यापार घाटे में बढ़त

प्रमुख क्षेत्रों की माँग में आयी कमी के चलते लगातार नौवें महीनें भारत के निर्यात में गिरावट दर्ज की गयी है।

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आँकड़ो के अनुसार पिछले एक साल में भारत के निर्यात में 20% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। पिछले साल अगस्त में भारत का निर्यात 26.80 अरब अमेरिकी डॉलर था जो अगस्त 2016 में घट कर 21.26 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है। वही आयात में भी 9.95% की गिरावट दर्ज हुई है। इस साल अगस्त महीने में देश ने 33.74 अरब अमेरिकी डॉलर का वस्तु ऐंव सेवा क्षेत्र में आयात किया है जबकि पिछले साल के अगस्त माह में देश ने 37.47 अरब अमेरिकी ड़ॉलर का आयात किया था।
वहीं देश का व्यापार घाटा बढ़ा है। पिछले वर्ष के 10.66 अरब अमेरिकी डालर का व्यापार घाटा इस वर्ष बढ़कर 12.47 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है।
भारत के आयात में आयी कमी का मुख्य कारण कच्चे तेल मे आयी गिरावट है। भारत ने पिछले वर्ष 12.81 अरब अमेरिकी डॉलर का कच्चा तेल आयात किया था जो इस वर्ष 42.59% घट कर 7.35 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया। हालाँकि गैर तेल उत्पादों के आयात में 7% की बढ़त दर्ज हुई है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख