शेयर मंथन में खोजें

अप्रत्यक्ष कर संग्रह में 35.8% की बढ़ोतरी

अप्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 35.8% बढ़ कर 3.24 करोड़ रुपये रहा है।

अप्रत्यक्ष कर संग्रह की वृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान उत्पाद शुल्क प्राप्ति का रहा है। उत्पाद शुल्क में 70% की जोरदार बढ़त दर्ज हुई है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से सितंबर अवधि में कर संग्रह वृद्धि पूरे वित्त वर्ष के लक्ष्य पाने के लिए आवश्यक 18.8% प्रतिशत वृद्धि के मुकाबले दो गुनी रही है।
पिछले साल सितंबर तक उत्पादन शुल्क वसूली 74,019 करोड़ रुपये रही थी जो इस साल सितंबर तक बढ़ कर 1.25 लाख करोड़ रुपये हो गयी है।
अप्रत्यक्ष कर संग्रह में हुई इस वृद्धि में पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क में की गयी वृद्धि, जून में सेवा कर में हुई वृद्धि का मुख्य योगदान रहा है। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख