शेयर मंथन में खोजें

थोक मंहगाई में हल्की तेजी, लेकिन अभी भी शून्य के नीचे

थोकमूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति में सितंबर माह में थोड़ी बढ़त दर्ज हुई है।

 

सितंबर माह में थोक मुद्रास्फीति शून्य से 4.54% नीचे रही है। हालाँकि सितंबर माह में मुद्रास्फीति में कुछ बढ़त दर्ज हुई है लेकिन इसके बावजूद यह लगातार 11वें महीने शून्य के नीचे बनी हुई है। अगस्त माह में थोक मुद्रास्फीति शून्य से 4.95% नीचे थी जो सितंबर में बढ़ कर 4.54% हो गयी है। हालाँकि पिछले वर्ष के सितंबर माह की तुलना में अभी भी थोक मुद्रास्फीति दर काफी कम है गत वर्ष के सितंबर माह में थोक मुद्रास्फीति दर 2.38% थी। थोक मुद्रास्फीति दर नवंबर 2014 से शून्य के नीचे है।
खाद्य थोक मुद्रास्फीति सितंबर में शून्य से 1.13% नीचे रही है जो अगस्त माह की तुलना में 0.69% ज्यादा है।
एक साल की तुलना में प्याज का थोक भाव 113.70% बढ़ा है। इसके अतिरिक्त दलहन 38.56%, दूध 2.16%, गेहूँ 3.34% बढ़ा है तो वहीं सब्जियों का भाव सलाना आधार पर 9.45%, आलू 57.34% घटा है।
(शेयर मंथन, 14 अक्टूबर 2015 )

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख