शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) निर्मित करेगी सस्ते घर

महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स (Mahindra Lifespace Developers) ने सस्ते घरों को निर्मित करने के कारोबार में कदम रखने की घोषणा की है।

इसके तहत कंपनी 'हैप्पीनेस्ट' के नाम से सस्ते घर निर्मित करेगी। शीघ्र ही कंपनी इस परियोजना की शुरुआत चेन्नई और मुंबई के शहर से करेगी। ये घर उन लोगों को ध्यान में रख कर बनाये जायेंगे जिनका मासिक वेतन 20,000 से 40,000 रुपये के बीच होगा।

एमऐंडएम समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा के अनुसार यह परियोजना सिर्फ महिंद्रा ही नहीं पूरे देश के लिए काफी अहम होंगे क्योंकि अगर इनसें कंपनी को फायदा हुआ तो दूसरे बिल्डर्स भी ऐसी परियोजना जरूर लॉन्च करेंगे।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख रहा। बीएसई में कंपनी का शेयर 603 रुपये तक चढ़ गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। हालाँकि बाद में इसकी मजबूती में कमी आयी। कारोबार के अंत में यह 3.19% की बढ़त के साथ 570.90 रुपये पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 16 जून 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख