शेयर मंथन में खोजें

कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) खरीदें: एसएमसी (SMC)

ब्रोकिंग फर्म एसएमसी (SMC) ने कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) में खरीदारी की सलाह दी है।
फर्म ने यह सलाह अगले एक से दो महीनों के लिए दी है। 
 
कैस्ट्रॉल इंडिया खरीदें
शेयर के तकनीकी चार्ट को देखने से पता चलता है कि इसने डिसेंडिंग चैनल फार्मेशन बनाया है और पिछले हफ्ते इसने इस चैनल की ऊपरी रुझान रेखा को तोड़ दिया जो इसकी मजबूती को दर्शाता है। कारोबारी इस शेयर को 330-332 रुपये के लक्ष्य के साथ 312-314 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 302 रुपये का रखें।  
 
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज खरीदें
धातु सूचकांक को देखते हुए लगता है कि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर में निचले स्तरों से खरीदारी उभर सकती है और इसमें तेजी आ सकती है। कारोबारी इस शेयर को 130-132 रुपये के लक्ष्य के साथ 120-121 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर 116 रुपये का रखें। 
 
बैंक ऑफ इंडिया खरीदें
कारोबारी इस शेयर को 250-252 रुपये के लक्ष्य के साथ 236-238 रुपये के दायरे में खरीद सकते हैं। घाटा काटने का स्तर 228 रुपये का रखें। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख