शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) का लक्ष्य 820-840 रुपये : एसएमसी ग्लोबल

asian paintsएसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज (SMC Global Securities) ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में एशियन पेंट्स (Asian Paints) को खरीदने की सलाह दी है। इस ब्रोकिंग फर्म ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि पिछले कुछ हफ्तों से एशियन पेंट्स का शेयर 700 के महत्वपूर्ण समर्थन स्तर के ऊपर बंद होकर अपनी चाल बनाये हुए है, जो मजबूती का एक संकेत है।

एशियन पेंट्स के शेयर शुक्रवार 3 जुलाई को को 772.20 रुपये पर बंद हुए। इसने 11 जुलाई 2104 को 52 हफ्तों के निचले स्तर 565.15 रुपये को छुआ था। वहीं 29 जनवरी 2015 को यह 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 922.50 रुपये पर पहुँचा। दैनिक चार्ट में इस शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 739.90 रुपये है।
एसएमसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 922 रुपये से तीखी गिरावट के बाद आखिरकार यह लगभग 700 के स्तर पर ठहरा और वहाँ से कुछ बढ़ा है। एसएमसी की सलाह है कि इसे 761-767 के दायरे में 820-840 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 735 रुपये पर होगा।
स्पष्टीकरण : इस शेयर में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 4 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख