शेयर मंथन में खोजें

ग्रैन्युल्स इंडिया और इंडियन ऑयल खरीदें : प्रदीप सुरेका

कैलाशपूजा डॉट कॉम के सीईओ प्रदीप सुरेका (Pradip Sureka) ने ग्रैन्युल्स इंडिया (Granules India) और इंडियन ऑयल (Indian Oil) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

प्रदीप सुरेका का कहना है कि ग्रैन्युल्स इंडिया (90) के शेयर गिरावटें आने पर नीचे के भावों में खरीदते रहें। इस शेयर के लिए उन्होंने मध्यम अवधि या लगभग साल भर के लिए ऊपर 130 रुपये का लक्ष्य बताया है। दूसरी ओर इसमें घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 75 रुपये बताया गया है, यानी खरीदारी के बाद शेयर का भाव इसके नीचे जाने लगे तो इसे बेच कर नुकसान सीमित रखें।
सुरेका ने कहा है कि इंडियन ऑयल के शेयर को 350 रुपये तक की गिरावटों में खरीदते रहें। इस शेयर के लिए साल भर का लक्ष्य 600 रुपये का है और इसमें घाटा काटने का स्तर 320 रुपये पर है। ध्यान रखें कि प्रदीप सुरेका ने यह सलाह मध्यम अवधि के सौदों के लिए दी है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 15 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख