शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) जमा करें : प्रभुदास लीलाधर

ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर (Prabhudas Lilladher) ने अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयरों को जमा करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जून 2015 में खत्म तिमाही में कंपनी के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। खर्च में कटौती के चलते कामकाजी प्रदर्शन (operating performance) में सुधार हुआ है। आने वाले वक्त में कमर्शियल व्हीकल्स की माँग अच्छी बने रहने की उम्मीद है, क्योंकि कंपनियों के पूंजीगत खर्च और निवेश में बढ़ोतरी के आसार हैं। इसका फायदा अशोक लेलैंड को मिलेगा। इसके अलावा लोअर बेस के चलते भी कंपनी के लिए तेज ग्रोथ हासिल करना आसान होगा। कंपनी के शेयरों का पिछला बंद भाव 88 रुपये था। कंपनी के शेयरों को 96 रुपये के लक्ष्य साथ जमा किया जा सकता है। 

स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 14 अगस्त 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख