शेयर मंथन में खोजें

साप्ताहिक सौदा: इंडियन ऑयल (Indian Oil) और ला ओपाला आरजी (La Opala RG) खरीदें

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICIDirect) ने इस हफ्ते के लिए तकनीकी सौदे के रूप में इंडियन ऑयल (Indian Oil) और ला ओपाला आरजी (La Opala RG) को खरीदारी के लिए चुना है।

इंडियन ऑयल के लिए आईसीआईसीआई डायरेक्ट का मानना है कि इस शेयर को 395-400 रुपये के दायरे में खरीदना चाहिए। इसका पिछला बंद भाव 408.85 रुपये था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साप्ताहिक सौदे में 440 रुपये और इससे ऊपर के लक्ष्य बनते हैं। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 378 रुपये रखने की सलाद दी गयी है, यानी खरीदारी करने के बाद अगर यह शेयर 378 के भी नीचे जाने लगे तो थोड़ा घाटा सह कर सौदा काट दिया जाये।
ला ओपाला आरजी के बारे में आईसीआईसीआई डायरेक्ट की सलाह है कि ला ओपाला आरजी के शेयर 570-575 रुपये के दायरे में खरीदना चाहिए। इसका पिछला बंद भाव 589.70 रुपये था। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साप्ताहिक सौदे में 635 रुपये और इससे ऊपर के लक्ष्य बनते हैं। वहीं इसमें घाटा काटने का स्तर 535 रुपये रखने की सलाद दी गयी है, यानी खरीदारी करने के बाद अगर यह शेयर 535 के भी नीचे जाने लगे तो थोड़ा घाटा सह कर सौदा काट दिया जाये।
(स्पष्टीकरण : इस शेयर में ब्रोकिंग फर्म के ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।)
(शेयर मंथन, 9 सितंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!