शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी, ऐक्सिस बैंक खरीदें : आनंद राठी

आनंद राठी सिक्योरिटीजआनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज सोमवार की तकनीकी रिपोर्ट में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में खरीदारी करने की सलाह दी है।

- मारुति (4450) को 4380-4420 रुपये के बीच खरीदें
- मारुति का लक्ष्य 4560 रुपये, घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 4320 रुपये
- मारुति का शेयर निचले शिखर निचली तलहटी की नकारात्मक संरचना से उबरा
- मारुति का शेयर 4220 के समर्थन स्तर से पलटा
- ऐक्सिस बैंक (505) को 495-500 रुपये के बीच खरीदें
- इस सौदे में 520 रुपये का लक्ष्य, घाटा काटने का स्तर 487 रुपये
- ऐक्सिस बैंक को 485 के पास कई बार सहारा मिला
- ऐक्सिस बैंक गिरती रुझान रेखा (ट्रेंड रेखा) पार करने की तैयारी में
- ऐक्सिस बैंक का शेयर तीन हफ्तों की कमजोरी से उबरा, बीते चार सत्रों में मजबूती रही

ध्यान रखें कि यह ब्रोकिंग फर्म की यह सलाह तकनीकी आधार पर छोटी अवधि के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख