शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS), ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) खरीदें : आनंद राठी

आनंद राठी सिक्योरिटीजआनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज बुधवार की तकनीकी रिपोर्ट में टीसीएस (TCS) और ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

- टीसीएस (2527) को 2480-2505 रुपये के बीच खरीदें
- टीसीएस का लक्ष्य 2587 रुपये, घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 2450 रुपये
- टीसीएस का शेयर 6 महीनों से 2450-2750 के बड़े दायरे में
- 8 सत्रों तक गिरने के बाद दायरे के निचले छोर से पलट रहा है
- अभी जोखिम-लाभ अनुपात आकर्षक
- ऐक्सिस बैंक (509) को 500-505 रुपये के बीच खरीदें
- इस सौदे में 528 रुपये का लक्ष्य, घाटा काटने का स्तर 491 रुपये
- ऐक्सिस बैंक 485 पर सहारा लेने के बाद पाँच सत्रों से ऊपरी शिखर बना रहा है
- ऐक्सिस बैंक 50 डीएमए के ऊपर आ गया
- दैनिक चार्ट पर गिरती रुझान रेखा पार करके नयी चाल पकड़ी

ध्यान रखें कि यह ब्रोकिंग फर्म की यह सलाह तकनीकी आधार पर छोटी अवधि के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख