शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और सुंदरम फास्टनर्स (Sundaram Fasteners) खरीदें : आनंद राठी

Anand Rathi Securitiesआनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज सोमवार की तकनीकी रिपोर्ट में कहा है कि निफ्टी अगर 8250-8280 के ऊपर टिका रहता है तो खरीदारी जारी रहेगी जो इसे 8350-8380 की ओर ले जा सकती है।

दूसरी ओर 8220 के नीचे फिसलने पर यह फिर से 8080-8200 के कारोबारी दायरे में अटक सकता है। तकनीकी सौदों के लिए आनंद राठी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) और सुंदरम फास्टनर्स (Sundaram Fasteners) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।

- हिंदुस्तान यूनिलीवर (800) को 784-792 रुपये के बीच खरीदें
- इसका तकनीकी लक्ष्य 832 रुपये, घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 768 रुपये
- सुंदरम फास्टनर्स (175) को 171-173 रुपये के बीच खरीदें
- इस सौदे में 186 रुपये का लक्ष्य, घाटा काटने का स्तर 167 रुपये

ध्यान रखें कि यह ब्रोकिंग फर्म की यह सलाह तकनीकी आधार पर छोटी अवधि के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 26 अक्टूबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख