शेयर मंथन में खोजें

छोटी से मध्यम अवधि के लिए सिमी भौमिक के पसंदीदा शेयर

सिमी भौमिकतकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने छोटी से मध्यम अवधि के लिए ताज जीवीके होटल (Taj GVK Hotel), नेल्को (Nelco) और धामपुर शुगर मिल्स (Dhampur Sugar Mills) में खरीदारी की सलाह दी है।

भौमिक ने कहा है कि ताज जीवीके होटल (91) को मौजूदा स्तरों पर और गिरावटों पर खरीदना चाहिए बशर्ते यह 86 रुपये के ऊपर टिका रहे। इसे छोटी अवधि यानी कुछ दिनों/हफ्तों तक रखने की सलाह दी गयी है। इस शेयर के लिए छोटी अवधि में 99, 104, 110 और मध्यम अवधि में 121-125 रुपये तक के लक्ष्य बताये गये हैं। वहीं इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) बंद भाव के आधार पर 84 रुपये या 78 रुपये रखने की सलाह दी गयी है।
नेल्को (93.70) के बारे में सिमी की सलाह है कि यह शेयर इन स्तरों पर और गिरावट आने पर 88 रुपये के स्तर तक खरीदना चाहिए। भौमिक ने कहा है कि इस शेयर के लिए छोटी अवधि में 99, 104, 110-112 और यहाँ तक कि मध्यम अवधि में 125-135 रुपये तक के लक्ष्य रखे जा सकते हैं। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर बंद भाव के आधार पर 86 रुपये या 82 रुपये रखें।
धामपुर शुगर मिल्स (68.95) को मौजूदा स्तर पर और गिरावट आने पर 65 रुपये के ऊपर टिके रहने तक खरीदने की सलाह है। इसे छोटी अवधि में 72-74, 78, 81 और 84/85 रुपये तक के लक्ष्य के साथ खरीदने के लिए कहा गया है। इस सौदे के लिए घाटा काटने का स्तर बंद भाव के आधार पर 63 या 59 रुपये रखें।
ध्यान रखें कि यह सलाह छोटी से मध्यम अवधि के सौदों के लिए है।
स्पष्टीकरण : इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 23 नवंबर 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख