आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज शुक्रवार 01 अप्रैल को अपनी तकनीकी रिपोर्ट में इगराशि मोटर्स (Igrashi Motors) और वोल्टास (Voltas) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
- इगराशि मोटर्स (552) को 537- 542 रुपये के बीच खरीदें
- इसका तकनीकी लक्ष्य 565.00 रुपये, घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 530.00 रुपये
- वोल्टास (278) को 271-274 रुपये के बीच खरीदें
- इस सौदे में 285.00 रुपये का लक्ष्य, घाटा काटने का स्तर 267.00 रुपये रखें
ध्यान रखें कि ब्रोकिंग फर्म की ये सलाह तकनीकी आधार पर छोटी अवधि के लिए है।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में ब्रोकिंग फर्म या उसके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते है
(शेयर मंथन, 01 अप्रैल 2016)


