शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में इन्फोसिस और टीटीएल खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में इन्फोसिस (Infosys) और टीटीएल (TTL) में खरीदारी की सलाह दी है। 

सिमी ने इन्फोसिस (1160) को अभी थोड़ी मात्रा में खरीद ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है की अगर यह शेयर 1155-1145 रुपये के बीच बना रहता है तो इसे हल्की गिरावट आने पर थोड़ा और खरीदें और छोटी अवधि के लिए होल्ड करने की सलाह दी है। सिमी ने इसके लिए 1185,1198,1210 और 1224 रुपये का लक्ष्य रखा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 1130 रुपये पर रखने की सलाह है। 

उन्होंने टीटीएल (54) को भी अभी थोड़ी मात्रा में खरीदने की सलाह दी है और अगर यह शेयर 50 रुपये के स्तर के ऊपर बना रहता है तो इसमेें हल्की गिरावट आने पर इसे और खरीदने के लिए कहा है। सिमी ने इसके लिए 58, 60, 62 और 65 रुपये का लक्ष्य दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 48 रुपये पर होगा।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2016)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख