शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में अदाणी पोर्ट्स और टीसीएस खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) और टीसीएस (TCS) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने अदाणी पोर्ट्स (197) को अभी थोड़ी मात्रा में खरीद ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है की अगर यह शेयर 192-190 रुपये के ऊपर बना रहता है तो इसे हल्की गिरावट आने पर थोड़ा और खरीदें और छोटी अवधि के लिए होल्ड करने की सलाह दी है। सिमी ने इसके लिए 204, 207, 210, और 214 रुपये का लक्ष्य रखा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 188 रुपये पर रखने की सलाह है। उन्होंने टीसीएस (2540) को भी अभी थोड़ा खरीदने की सलाह दी है और अगर यह शेयर 2500 रुपये के स्तर पर बना रहता है तो इसमे हल्की गिरावट आने पर इसे और खरीदने और छोटी अवधि के लिए होल्ड करने के लिए कहा है। सिमी ने इसके लिए 2568, 2586, 2598, 2620 और 2650-2660 रुपये का लक्ष्य दिया है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 2480 रुपये पर होगा।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 13 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!