शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में लक्ष्मी एनर्जी ऐंड फूड्स और एनआईआईटी खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में लक्ष्मी एनर्जी ऐंड फूड्स (Lakshmi Energy&Foods) और  एनआईआईटी (NIIT)  में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने लक्ष्मी एनर्जी (43.10) को 43-42 रुपये के स्तर पर थोड़ी मात्रा में खरीद ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है की अगर यह शेयर 40 रुपये के ऊपर बना रहा  है तो इसे हल्की गिरावट आने पर थोड़ा और खरीदें और छोटी अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। सिमी ने इसके लिए 46,49,52 छोटी अवधि के लिए और मिड-टर्म के लिए 58-62 रुपये का लक्ष्य रखा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर छोटी अवधि के लिए 39 रुपये और मिड-टर्म के बंदी के आधार पर 36 रुपये का लक्ष्य रखने की सलाह है। उन्होंने एनआईआईटी को  (96.65) को  96-95 रुपये के स्तर पर थोड़ी मात्रा में खरीदने के लिए कहा और अगर यह शेयर 92 रुपये के स्तर पर बना रहता है तो इसे और खरीदने और छोटी अवधि के लिए कैरी करें। इसका लक्ष्य 102, 105, 108 और 115 रुपये रखने की सलाह है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर 89-87 रुपये है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 06 सितंबर  2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख