शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में अबान ऑफशोर और सेलेस्टियल बायो लैब्स खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में अबान ऑफशोर (Aban Offshore) और सेलेस्टियल बायो लैब्स (Celestial Bio Labs) में खरीदारी की  सलाह दी है।

सिमी ने अबान ऑफशोर (267) को 267-265 रुपये के स्तर पर थोड़ी मात्रा में खरीद ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है की अगर यह शेयर 255 रुपये के ऊपर बना रहा है तो इसे हल्की गिरावट आने पर थोड़ा और खरीदें और छोटी अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। सिमी ने छोटी अवधि  और मध्यम अवधि के लिए 290,310, 330 रुपये  का लक्ष्य रखा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर छोटी अवधि के लिए 250 रुपये और मध्यम अवधि की बंदी के आधार पर 235 रुपये रखा है। उन्होंने  सेलेस्टियल बायो लैब्स (27) को 27/27.50 रुपये के स्तर पर थोड़ी मात्रा में खरीदने की सलाह दी है। सिमी का कहना है अगर यह शेयर 24रुपये के ऊपर बना रहा है तो इसे हल्की गिरावट आने पर थोड़ा और खरीदें और छोटी अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है।  छोटी अवधि और मध्यम अवधि के लिए 32,35,39,42 रुपये  का लक्ष्य रखा है। इस सौदे में घाटा काटने का स्तर छोटे अवधि के लिए 22 रुपये और बंदी के आधार पर 20 रुपये होगा।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 17 अक्टूबकर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!