शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में बीएफ यूटिलिटीज और श्रीराम ईपीसी खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumikतकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में बीएफ यूटिलिटीज (BF Utilities) और श्रीराम ईपीसी (Shriram EPC) में खरीदारी की  सलाह दी है।

सिमी ने बीएफ यूटिलिटीज (410) को फिर से 405-410 रुपये के स्तर पर खरीदने के लिए कहा है। उन्होंने इसे  छोटी अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। सिमी ने इसके लिए 422, 434, 440 और 455-65 के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर समापन आधार पर 392 या 386 रुपये के नीचे रखने के लिए कहा गया है। उन्होंने श्रीराम ईपीसी (30.50) को 30 रुपये के करीब खरीदने की सलाह दी है। सिमी इसे छोटी और मध्य अवधि के लिए कैरी करने की सलाह दी है। उन्होंने इसके लिए 35,38,41 और 44 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए के कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर समापन आधार पर 27 रुपये रखा है।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 08 फरवरी 2017)

IFB

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख