एआई और क्वांटम की दौड़ में भारतीय आईटी कंपनियों के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती
भारतीय आईटी सेक्टर इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। एक तरफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक तेजी से कारोबार और रोजगार की दुनिया को बदल रही है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय आईटी कंपनियां अभी भी मुख्य रूप से सर्विस मॉडल पर निर्भर हैं।


