शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में कैडिला हेल्थकेयर और जेएसडब्ल्यू एनर्जी खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) और जेएसडब्ल्यू एनर्जी (JSW Energy) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि कैडिला हेल्थकेयर (479) को दोबारा थोड़ी मात्रा में 479 और 475 के बीच खरीदें और छोटी अवधि के लिए रखें। इस शेयर के 465-467 तक गिरने पर और इसमें खरीदारी करें। सिमी ने इसके लिए 487, 492, 496, 499, 505 और यहाँ तक कि 510-515 का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 462 या 458 रुपये रखें।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी (77) को थोड़ी मात्रा में 77 और 75 के स्तरों के बीच खरीदें और छोटी अवधि के लिए रखें। इसके 72/70 रुपये के स्तर तक फिसलने पर और खरीदें। सिमी ने इसके लिए 81, 84, 86 और यहाँ तक कि 90-92 का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 69 या 67 रुपये रखें।
स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 12 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख