शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में मोइल और एलऐंडटी फाइनेंस खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में मोइल (MOIL) और एलऐंडटी फाइनेंस (L&T Finance) में खरीदारी की सलाह दी है।

मोइल (256.10) को दोबारा मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें और गिरावट आने पर 245-240 रुपये के ऊपर रहने तक इसे और खरीदें। सिमी ने इसके लिए 263, 270, 275 रुपये के शुरुआती और फिर मध्य अवधि के लिए 280, 285 और 290 रुपये का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 235 रुपये या 230 रुपये रखें। एलऐंडटी फाइनेंस (183.80) को दोबारा मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें और गिरावट आने पर 178/176 रुपये के ऊपर रहने तक इसे और खरीदें। सिमी ने इसके लिए 189, 193,197 रुपये के शुरुआती और फिर मध्य अवधि के लिए 200-202 रुपये का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 174 रुपये या 169 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।

(शेयर मंथन, 09 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!