शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में माइंडट्री, जिंदल स्टील, मनप्पुरम फाइनेंस और फर्स्टसोर्स सॉल्युशंस खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में माइंडट्री (Mindtree), जिंदल स्टील (Jindal Steel), मनप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और फर्स्टसोर्स सॉल्युशंस (Firstsource Solutions) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि माइंडट्री (1,032) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें और गिरावट आने पर 1,025-1,020 रुपये के ऊपर जमे रहने तक और खरीदें। सिमी ने सौदे में छोटी-मध्य अवधि के लिए 1044, 1055, 1067,1075 और 1,080-1,085 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर छोटी अवधि के लिए 1,000 / 990 रुपये रखें। जिंदल स्टील (261) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें और गिरावट आने पर 257-255 के करीब इसमें और खरीदारी करें। सिमी ने इसके लिए छोटी-मध्य में 266, 270, 274 और 279-283 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर छोटी अवधि के लिए 250 रुपये रखें।
मनप्पुरम फाइनेंस (128) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें और गिरावट आने पर 125-124 रुपये के ऊपर रहने तक इसे और खरीदें। सिमी ने इसके लिए छोटी-मध्य अवधि में 132, 136, 140-42 और 145-150 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर छोटी अवधि के लिए 120 रुपये रखें।
फर्स्टसोर्स सॉल्युशंस (67) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें और गिरावट आने पर 65-64 रुपये के ऊपर रहने तक इसे और खरीदें। सिमी ने इसके लिए छोटी अवधि में 70,72,75 या 78-80 रुपये का लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर छोटी अवधि के लिए 62 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 09 मई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख