शेयर मंथन में खोजें

छोटी अवधि में आयशर मोटर्स, सन फार्मास्युटिकल और अरबिंदो फार्मा खरीदें : सिमी भौमिक

simi bhaumik

तकनीकी विशलेषक सिमी भौमिक ने छोटी अवधि में आयशर मोटर्स (Eicher Motors), सन फार्मास्युटिकल (Sun Pharmaceutical) और अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) में खरीदारी की सलाह दी है।

सिमी ने कहा है कि आयशर मोटर्स (28,992.35) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 28,700-28,600 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने सौदे में 30,000, 31,000 और 32,000 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 28,400/28,200 रुपये रखें।
सन फार्मास्युटिकल (601.80) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 593-585 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने सौदे में 614-620, 628-635 और 640-655 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 580/575 रुपये रखें। अरबिंदो फार्मा (631.50) को मौजूदा स्तरों पर थोड़ी मात्रा में खरीदें, जबकि गिरावट आने पर 620-616 रुपये के मुख्य समर्थन दायरे में और खरीदें। सिमी ने सौदे में 644-650, 660-666 और 672-680 रुपये के लक्ष्य रखने के लिए कहा है। इस सौदे में घाटा काटने (स्टॉप लॉस) का स्तर 605/595 रुपये रखें।

स्पष्टीकरण: इन शेयरों में विश्लेषक या उनके ग्राहकों के हित जुड़े हो सकते हैं।
(शेयर मंथन, 16 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • अगले 6-12 महीनों में तेज वापसी की आशा - निवेश मंथन (जून 2026)

    बाजार में इस साल की शुरुआत में यह धारणा दिख रही थी कि 2025 खराब गया है, पर 2026 उससे बेहतर होगा। आधा साल बीतने के बाद यह तो स्पष्ट है कि भूराजनीति और ट्रंप ने तब बाजार को जितना डरा रखा था, उनका वास्तविक असर उससे काफी बुरा रहा। 

  • 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ फंड - निवेश मंथन (मई 2026)

    पिछले दो वित्त-वर्ष शेयर बाजार और उसके साथ ही इक्विटी केंद्रित म्यूचुअल फंडों के लिए भी आशा-निराशा के बीच झूलते रहने वाले साबित हुए हैं। इस उठापटक ने शेयर बाजार और म्यूचुअल फंडों के प्रतिफल (रिटर्न) को बुरी तरह चोट पहुँचायी है। इस लिहाज से 2025-26 के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले फंडों का चयन करना एक सहज अध्ययन नहीं है। 

देश मंथन के आलेख