सेंसेक्स हीटमैप
Add comment
कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) में इक्विटी रिसर्च के प्रमुख श्रीकांत चौहान के मुताबिक बीते हफ्ते दमदार बढ़त देखने को मिली और निफ्टी में 2.29%, तो सेंसेक्स में 1650 अंकों की उछाल दर्ज की गयी। सभी प्रमुख क्षेत्रों में खरीदारी का रुझान देखने को मिला, मगर आईटी इंडेक्स ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया और इसमें 7.5% की तेजी आयी।
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले दिन सोमवार (18 दिसंबर) को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 31 अंकों की तेजी है और यह 0.14% की उछाल के साथ 21,485.50 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।