शेयर मंथन में खोजें

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा (A Raja) गिरफ्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मामले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए राजा (A Raja) को आज गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरा (Siddharth Behura) और ए राजा के पूर्व सेक्रेटरी आर के चंदोलिया (R K Chandolia) को भी गिरफ्तार किया है। इससे पहले सीबीआई ने 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मामले में ए राजा से चौथी बार पूछताछ की।
गौरतलब है कि 14 नवंबर 2010 को कांग्रेस और विपक्षी दलों के दबाव में 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले के मामले में ए राजा ने दूरसंचार मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।
ए राजा पर 2008 में 2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन में घपले का आरोप है। सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक 2001 के भाव पर स्पेक्ट्रम आवंटन से सरकारी खजाने को करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये का चूना लगा। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख