शेयर मंथन में खोजें

यूरोप-अमेरिका मजबूत, एशियाई बाजारों में गिरावट

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में दिन भर उतार-चढ़ाव का दौर बना रहा और कारोबार के आखिरी घंटों में शेयरों में आयी मजबूती की वजह से डॉव जोंस 1.83% की बढ़त के साथ बंद हुआ। नैस्डैक सूचकांक भी आखिरकार हरे निशान में बंद होने में सफल रहा। विश्लेषकों का मानना है कि मंगलवार को दर्ज की गयी मजबूती से यह नहीं मान लेना चाहिए कि हम वापसी की राह पर चल पड़े हैं, क्योंकि अभी भी बाजार अमेरिकी अर्थव्यवस्था में आने वाली संभावित मंदी की चिंता से ग्रस्त है। थोक मूल्य सूचकांक और भवन निर्माण बाजार से संबंधित आंकड़ों ने इस आशंका को सच ही साबित किया है और इसकी वजह से निवेशकों में निराशा है। शेयर बाजारों में कारोबार की कम मात्रा भी चिंता का विषय बनी हुई है।

ऐसे संकेत हैं कि अमेरिकी प्रशासन अभी भी तीन बड़ी ऑटो कंपनियों के लिए 25 अरब डॉलर के राहत पैकेज के खिलाफ बना हुआ है। नाइमेक्स में कच्चे तेल का भाव 0.56 डॉलर गिर कर 54.39 डॉलर प्रति बैरल पर गया। यूरोप में एफटीएसई 100 में 1.85%, कैक 40 में 1.11% और डैक्स में 0.49% की मजबूती रही।

लेकिन कल यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में दर्ज मजबूती के बावजूद बुधवार की सुबह एशियाई बाजारों में गिरावट दिख रही है। भारतीय समयानुसार सुबह 8.15 बजे कॉस्पी में 3.5% से अधिक की गिरावट है। स्ट्रेट टाइम्स, निक्केई, जकार्ता कंपोजिट और ताइवान वेटेड में 1-1.5% की गिरावट है। हालांकि शंघाई कंपोजिट और हैंग सेंग भी लाल निशान में है, लेकिन यह गिरावट अधिक नहीं है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख