शेयर मंथन में खोजें

अब स्वास्थ्य बीमा में भी पोर्टेबिलिटी सुविधा

IRDAस्वास्थ्य बीमा पोर्टेबिलिटी सुविधा शुरू होने जा रही है।

अगर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी धारक अपनी कंपनी से संतुष्ट नहीं होने पर मौजूदा शर्तो पर ही दूसरी बीमा कंपनी बदल सकेंगे।
बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसने स्वास्थ्य बीमा से जु़डे कई मुद्दों का अध्ययन करने के बाद यह आदेश जारी किया है। यह आदेश 01 जुलाई 2011 से लागू होगा। इस व्यवस्था के अंतर्गत आने वाली बीमा कंपनियाँ कम से कम पूर्व बीमा पॉलिसी के बराबर कवर उपलब्ध करायेगी। इस सुविधा से उन बीमाधारकों को भी फायदा होगा, जो पहले से जारी बीमारियों का कवर न मिलने के डर से पुरानी बीमा कंपनियों से जु़डे रहने को मजबूर रहते थे। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2011)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख