शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजारों की बढ़त में कमी

2:00: सुबह के कारोबार में मजबूती दिखाने के बाद इस समय भारतीय शेयर बाजार की बढ़त में कमी आयी है। इस समय सेंसेक्स 145 अंक ऊपर 9,082 पर है। निफ्टी में 39 अंकों की मजबूती है और यह 2,722 पर है। बीएसई स्मॉलकैप और बीएसई मिडकैप लाल निशान में हैं। टीईसीके और आईटी सूचकांक को छोड़ कर बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांकों में मजबूती है। आईटी सूचकांक में 0.82% की गिरावट है। रियल्टी सूचकांक में 3.34%, तेल-गैस सूचकांक में 2.96% और एफएमसीजी सूचकांक में 2.94% की बढ़त है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4.7%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4.66%, आईटीसी में 4.26% और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 4.03% की मजबूती है। मारुति सुजुकी, डीएलएफ, एसीसी और रैनबैक्सी में 3.5% से अधिक की बढ़त है।  सत्यम कंप्यूटर्स में 3.45% की गिरावट है। 

12:30: भारतीय शेयर बाजार में मजबूती का रुख बना हुआ है। इस समय सेंसेक्स 264 अंक ऊपर 9,201 पर है। निफ्टी में 78 अंकों की मजबूती है और यह 2,761 पर है। आईटी सूचकांक को छोड़ कर बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक हरे निशान में हैं। आईटी सूचकांक में 0.60% की गिरावट है। रियल्टी सूचकांक में 5% की बढ़त है। तेल-गैस सूचकांक और धातु सूचकांक भी 4% से अधिक की बढ़त पर हैं। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 6.5% से अधिक की मजबूती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और डीएलएफ में भी 6% से अधिक की बढ़त है। मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसीसी में 5% से अधिक की मजबूती है। रैनबैक्सी, आईटीसी, टाटा स्टील, बीएचईएल, रिलायंस इन्फ्रा और एचडीएफसी बैंक 4% से अधिक की बढ़त पर हैं। सत्यम कंप्यूटर्स में 2% से अधिक की गिरावट है।  

10:30: भारतीय शेयर बाजारों में दिन के कारोबार की शुरुआत हल्की मजबूती के साथ हुई, लेकिन अब यह मजबूती बढ़ती जा रही है। इस समय सेंसेक्स 193 अंक ऊपर 9,130 पर है। निफ्टी में 52 अंकों की मजबूती है और यह 2,735 पर है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक हरे निशान में हैं। तेल-गैस सूचकांक में 3% से अधिक की बढ़त है। धातु, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और बैंकिंग सूचकांक भी 2% से अधिक की बढ़त पर हैं। ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 5% से अधिक की बढ़त है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4% से अधिक की मजबूती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, एसीसी, आईटीसी और जयप्रकाश एसोसिएट्स में 3% से अधिक की बढ़त है।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!