शेयर मंथन में खोजें

स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में मजबूती

उतार-चढ़ाव से भरे कारोबारी दिन में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों में काफी तेजी देखी जा रही है। बीएसई में 1.27 बजे कंपनी के शेयरों में 6.79% की मजबूती है, जबकि बीएसई धातु सूचकांक लगभग सपाट चल रहा है। वेदांता ग्रुप की नजर अभी भी असार्को की खरीद पर लगी हुई है। इसने इसके लिए पहले 2.6 अरब डॉलर का ऑफर रखा था, लेकिन धातुओं की गिरती कीमतों के मद्देनजर अक्टूबर में इसने इस ऑफर को वापस ले लिया था।

कंपनी ने सितंबर महीने के लिए 33,515 टन तांबे के उत्पादन का लक्ष्य रखा था, लेकिन इस दौरान यह 26,968 टन का ही उत्पादन कर सकी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!