शेयर मंथन में खोजें

सन फार्मा ने चैटम केमिकल्स को खरीदा

दवा निर्माता कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स ने बीएसई को भेजी गयी अपनी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि उसने दवा बनाने वाली अमेरिकी कंपनी चैटम केमिकल्स को खरीद लिया है। सन फार्मा ने यह खरीद अपने पूर्ण स्वामित्व वाली अमेरिकी सब्सिडियरी के मार्फत की है। खरीद की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। अमेरिकी ड्रग इन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन में चैटम केमिकल्स नार्कोटिक रॉ मैटेरियल इम्पोर्टर के रूप में पंजीकृत है।

बीएसई में दिन भर के कारोबार में 1129 रुपये के अपने ऊंचे स्तर पर जाने के बाद 3.18 बजे कंपनी के शेयर 2.65% की बढ़त के साथ 1104 रुपये पर हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख