शेयर मंथन में खोजें

बढ़ सकती हैं कामगारों की दिक्कतें: आईएलओ

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने चेतावनी दी है कि वैश्विक मंदी की वजह से साल 2009 में दुनिया भर के लाखों कामगारों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आईएलओ द्वारा जारी ग्लोबल वेजेज रिपोर्ट 2008-09 में कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक संकट की वजह से कामगारों के वेतन में कमी की जा सकती है। अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के महानिदेशक जुआन सोमाविया ने इस रिपोर्ट में कहा है कि धीमी या नकारात्मक आर्थिक विकास दर और खाद्य एवं ऊर्जा की बढ़ती कीमतों की वजह से कामगारों के मूल वेतन में कमी आने की संभावना है।  इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले साल में उद्योगप्रधान देशों में वेतन वृद्धि में कमी आ सकती है। 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!