शेयर मंथन में खोजें

आज बाजार सपाट या फिर नीचे

पशुपति सुब्रह्मण्यम, रिसर्च प्रमुख, वेंचुरा सिक्योरिटीज

मेरे विचार में आज भारतीय शेयर बाजारों के सपाट या फिर नीचे रहने की संभावना है। इसके पीछे एक प्रमुख कारण यह है कि छोटी अवधि के लिए बाजार की धारणा बिल्कुल नकारात्मक हो चुकी है।
सामान्य कारोबारी दिनों में हम मोटे तौर पर 50-55 हजार करोड़ रुपये का कारोबार देखते हैं, लेकिन आज कारोबार की मात्रा 20-25% कम हो सकती है। यह बात केवल आज के लिए ही नहीं है, बल्कि इक्विटी के क्षेत्र में दिसंबर के महीने में शायद ही कारोबार की अच्छी मात्रा दिखायी पड़े। सेटलमेंट के दिन भी कारोबार की कोई खास मात्रा नहीं दिखी थी।


मेरा मानना है कि कारोबारी पर्यटकों (बिजनेस टूरिस्ट) की संख्या में कमी आ सकती है। उनके यहाँ भी दबाव की स्थिति है और हमारे यहाँ भी। निवेशक लंबी अवधि के लिए निवेश करने से पहले ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति अपना रहे हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख