शेयर मंथन में खोजें

भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट

2.43: भारतीय शेयर बाजार गिरावट की चपेट में आ गये हैं। इस समय सेंसेक्स 162 अंकों की कमजोरी के साथ 8,931 पर है, जबकि निफ्टी 46 अंक नीचे 2,709 पर है। बीएसई धातु सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो सूचकांक लगभग 4% नीचे चल रहे हैं। मारुति सुजुकी में 8.06%, आईसीआईसीआई बैंक में 5.56%, विप्रो में 5.24% और बीएचईएल में 5.09% की गिरावट है। डीएलएफ और आईटीसी भी करीब 4% कमजोरी पर हैं। रिलायंस इन्फ्रा, टाटा पावर और महिंद्रा एंड महिंद्रा में लगभग 3.5% की गिरावट है। लेकिन ग्रासिम इंडस्ट्रीज में 2% की मजबूती है।

12.30: भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त का रुख कायम है। इस समय सेंसेक्स 187 अंकों की मजबूती के साथ 9,250 पर है। बीएसई ऑटो सूचकांक में 2.27% की गिरावट है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में करीब 3.58% की बढ़त है। बीएसई आईटी सूचकांक में 3.5% की मजबूती है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 6.69%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 6.08%, टीसीएस में 5.37%, रिलायंस कम्युनिकेशंस में 4.99% और टाटा स्टील में 4.44% की बढ़त है। मारुति सुजुकी में 4.33% और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.7% की गिरावट है।

10.27: शुक्रवार के बंद स्तरों से ऊपर खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में मजबूती बनी हुई है। इस समय सेंसेक्स 157 अंकों की मजबूती के साथ 9,250 पर है, जबकि निफ्टी 55 अंक ऊपर 2,810 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.16% बढ़त है। बीएसई ऑटो सूचकांक को छोड़ कर बाकी सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में हैं। ऑटो सूचकांक में 2.27% की गिरावट है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में करीब 3% की बढ़त है। बीएसई बैंकिंग, तेल-गैस, पीएसयू, पावर, कैपिटल गुड्स और धातु सूचकांक में 2% से अधिक की मजबूती है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 5.26%, रिलायंस इन्फ्रा में 3.29%, एचडीएफसी बैंक में 3.24% और टीसीएस में 3.1% की बढ़त है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में करीब 5% और मारुति सुजुकी में करीब 4% की कमजोरी है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!