शेयर मंथन में खोजें

तीखी गिरावट के साथ खुल सकता है बाजार

पी के अग्रवाल, प्रेसिडेंट (रिसर्च), बोनांजा पोर्टफोलियो

आज वैश्विक संकेत काफी कमजोर लग रहे हैं। ऐसे में आज भारतीय बाजारों के कमजोर रहने की ही संभावना है और तीखी गिरावट के साथ शुरुआत (गैप डाउन ओपनिंग) हो सकती है। लेकिन गिरावट के साथ खुलने के बाद आज के कारोबार में कोई खास हलचल दिखने की संभावना नहीं लगती और एक दायरा बना रहेगा।


निफ्टी को नीचे की ओर 2,580 के आसपास सहारा मिलने की उम्मीद है, जबकि ऊपर 2,780 के स्तर के आसपास बाधा दिखती है। निफ्टी का कारोबार इन्हीं स्तरों के बीच एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। जहाँ तक विदेशी संस्थागत निवेशकों का सवाल है, मुंबई में आतंकवादी हमलों का न तो उनकी बिकवाली पर और न ही उनकी खरीदारी पर कोई सीधा असर है। इतना अवश्य है कि दिसंबर महीने में उनकी सक्रियता अधिक नहीं रहेगी। जैसा कि होता आया है, जनवरी में विभिन्न परिस्थितियों और भारतीय शेयर बाजारों के मूल्यांकन के बाद ही वे आगे की रणनीति तय करेंगे। उनकी गतिविधियों में नयी सक्रियता जनवरी से ही दिखनी शुरु होगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख