शेयर मंथन में खोजें

सेंट्रम ने दी बजाज ऑटो के शेयर खरीदने की सलाह

मौजूदा भाव- 308 रुपये
लक्ष्य भाव- 740 रुपये
सलाह- खरीदें

स्टॉक ब्रोकिंग फर्म सेंट्रम ने बजाज ऑटो के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। मौजूदा समय में कंपनी के शेयरों का मौजूदा भाव 308 रुपये है और फर्म ने इसके लिए 740 रुपये का लक्ष्य भाव रखा है। कारोबारी साल 2008-09 की पहली छमाही के दौरान बजाज ऑटो के दुपहिया सेगमेंट के मार्केट शेयर में साल-दर-साल के आधार पर 2.67% अंक की कमी आयी है और यह घट कर 20.4% रह गया है। इस दौरान इसके तिपहिया सेगमेंट का मार्केट शेयर भी 6.59% अंक की कमी के साथ घट कर 36.7% हो गया है।

इसकी वजह से फर्म ने अक्टूबर महीने के लिए इसके बिक्री के अनुमानों में कमी कर दी है और इसके साथ ही साथ इसकी आमदनी के अनुमानों को भी कम किया है। कच्चे माल की कीमतों में कमी और रुपये के मूल्य में भारी अवमूल्यन की संभावनाओं के मद्देनजर सेंट्रम ने बजाज ऑटो के लिए अपने ईपीएस अनुमानों में बदलाव नहीं किया है। फर्म ने बजाज ऑटो के लिए खरीद की रेटिंग को बनाये रखा है और 740 रुपये के लक्ष्य भाव में भी परिवर्तन नहीं किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख