शेयर मंथन में खोजें

एफआईआई (FII) को निवेश में राहत मिलने की उम्मीद

सरकार के आर्थिक सुधारों के प्रयासों के तहत ही आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वित्त मंत्री पी चिदंबरम (P Chidambaram) प्रमुख नियामकों तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के साथ बैठक करेंगे।
इसके साथ ही वित्त मंत्री स्टॉक एक्सचेंज के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।
बैठक में वित्त मंत्री विदेशी संस्थागत निवेशकों को भी शेयर बाजार में निवेश के लिए बैंक गारंटी का नियम मान्य कर सकते हैं। इससे विदेशी संस्थागत निवेशक बड़ी राशि बाजार में निवेश कर सकेंगे। अभी नियम यह है कि विदेशी संस्थागत निवेशकों को सुरक्षा के तौर पर नकदी उपलब्ध करानी पड़ती है। (शेयर मंथन, 06 अक्टूबर 2012)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख