शेयर मंथन में खोजें

सितंबर 2012 में कारों की बिक्री 5% घटी : सियाम (SIAM)

घरेलू बाजार में लगातार दूसरे महीनें कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है।

सितंबर 2012 में कारों की बिक्री में 5% की गिरावट रही है। 
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (Society of Indian Automobile Manufacturers) की ओर से जारी किये गये ताजा आँकड़े बताते हैं कि सितंबर महीने के दौरान घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 5% घट कर 1,57,536 रह गयी है। पिछले साल सितंबर में 1,66,464 कारें बिकी थीं।
सितंबर 2012 में मोटरसाइकिल की बिक्री भी 19% घट कर 7,53,693 रह गयी है जबकि सितंबर 2011 में यह 9,28,716 दर्ज की गयी थी।
दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में भी 13% की गिरावट आयी है और यह घट कर 10,69,069 रह गयी है। पिछले साल सितंबर में 12,27,662 वाहन बेचें गये थे। 
हालाँकि पिछले महीनें वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल 4% की वृद्धि हुई है। इस दौरान वाहनों की बिक्री बढ़ कर 70,683  हो गयी है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 70,658  ही रही थी। (शेयर मंथन, 10 अक्टूबर 2012)     

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख