शेयर मंथन में खोजें

हुंडई की घरेलू बिक्री में 23.34% की कमी

नवंबर महीने के दौरान हुंडई मोटर इंडिया के यात्री कारों की घरेलू बिक्री में गिरावट दर्ज की गयी है और यह 23.34% घट कर 14,605 रह गयी है। पिछले साल नवंबर में कंपनी ने 19,052 कारों की बिक्री की थी। लेकिन इसी अवधि में कंपनी का निर्यात लगभग तीन गुना हो गया। कंपनी ने नवंबर 2007 के 9,898 के मुकाबले इस साल नवंबर में 28,500 कारों का निर्यात किया। 

कुल मिला कर हुंडई की बिक्री में इस दौरान 48.89% की बढ़त दर्ज की गयी और पिछले साल नवंबर के 28,950 की तुलना में नवंबर 2008 में कंपनी 43,105 कारें बेचने में कामयाब रही।  

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख