शेयर मंथन में खोजें

दिल्ली (Delhi) : बिजली की दरों में मामूली कटौती

बढ़ते विरोध के चलते दिल्ली सरकार ने राज्य में बिजली की कीमतों में कटौती करने की घोषणा की है।

दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली की दरों में मामूली बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को पहली 200 यूनिट बिजली की खपत के लिए 3.70 पैसे प्रति यूनिट की दर से देने होंगे। 200 से 400 यूनिट बिजली खर्च करने पर 5.50 पैसे प्रति यूनिट और 400 से 600 यूनिट पर ग्राहकों को 6.50 पैसे प्रति यूनिट देने पड़ेगें। 
गौरतलब है कि राज्य में पिछले दस महीनों में चार बार बिजली की दरों में बढ़ोतरी की जा चुकी है। जिसे देखते हुए आईएसी (IAC) सदस्य अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने के लिए दिल्ली सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

 


कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख